फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth critically injured in collision between two motorcycles; referred to district hospital.

Lalitpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 13 Sep 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth critically injured in collision between two motorcycles; referred to district hospital.
मड़ावरा-रनगांव। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम प्यासा में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय रति पुत्र मलखान के रूप में हुई है। वह ग्राम प्यासा का निवासी है। शुक्रवार शाम रति किसी जरूरी काम से डोंगरा गया हुआ था। काम खत्म कर वह देर रात घर लौट रहा था। प्यासा गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने मदद की। उन्होंने घायल रति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed