फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A bhajan evening was held on the occasion of Baba Neem Karoli's Moksha Diwas.

Lalitpur News: बाबा नीम करौली के मोक्ष दिवस पर हुई भजन संध्या

Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A bhajan evening was held on the occasion of Baba Neem Karoli's Moksha Diwas.
ललितपुर। बाबा नीम करौली भक्त परिवार ने बाबा नीम करौली के मोक्ष दिवस पर एक भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया। यह कार्यक्रम तुवन मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ तुवन सरकार और बाबा नीम करौली के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। भजन गायक सुरेंद्र झां ने इस अवसर पर एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। देर तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर बाबा के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


भजन संध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा नेता प्रदीप चौबे, डॉ. राजकुमार जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, बार संघ महामंत्री लखन यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष बट्टू पटैरिया, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, गंधर्व बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed