{"_id":"6ac34061c2f634f7a90abc18","slug":"video-samuh-sakhis-submitted-a-memorandum-regarding-seven-demands-in-lakhimpur-kheri-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत सात मांगों को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत सात मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:44 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त स्वत: रोजगार (एनआरएलएम) को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत सात मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि समूह सखी गांवों में स्वयं सहायता समूहों की सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। समूहों का गठन कराने, बचत जमा कराने, बैठक कराने, लोकोस व परिवार आईडी बनवाने, केवाईसी कराने समेत अधिकारियों से मिलने वाले अन्य कार्यों का भी निर्वहन किया जाता है। इसके बावजूद उन्हें केवल दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इससे परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती है।
समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने और उन्हें स्थायी या नियमित करने की मांग की। इसके अलावा लोकोस पर कार्य के लिए टैबलेट, मोबाइल व रिचार्ज, मानदेय व्यक्तिगत खाते में देने, निशुल्क बीमा, निर्धारित ड्रेस और आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया गया। इस दौराम तमाम समूह सखी महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।