{"_id":"6aff3997fa4d66daf805ce84","slug":"objections-sought-again-on-the-list-of-examination-centres-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-190149-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परीक्षा केंद्रों की सूची पर फिर मांगी गईं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परीक्षा केंद्रों की सूची पर फिर मांगी गईं आपत्तियां
Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का एक और मौका दिया गया है।
बोर्ड ने 21 नवंबर तक प्रत्यावेदन मांगे हैं। इससे पहले विभाग को 61 आपत्तियां मिली थीं, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। अब दोबारा मिलने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 91,898 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 50,893 छात्र और 41,005 छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में 51,979 परीक्षार्थी हैं। इनमें 29,036 छात्र और 22,943 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में 39,919 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 21,857 छात्र और 18,062 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। पांच फरवरी को दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं हिंदी विषय से शुरू होंगी।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले मिली सभी 61 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। बोर्ड ने दोबारा प्रत्यावेदन देने का मौका दिया है। जल्द ही बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।