{"_id":"6ad03e80f894914dbf07a009","slug":"video-lakhimpur-kheri-dhanush-yajna-enacted-during-ramlila-sita-garlands-shri-ram-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला
Mukesh Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:16 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के मेला मैदान में चल रही 162वीं ऐतिहासिक श्रीरामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन किया गया। यहां मंचन में शामिल श्रीराम, सीता आदि का वेश निभा रहे बच्चों ने राजा जनक की प्रतिज्ञा, राजाओं के असफल प्रयास और श्रीराम के धनुष तोड़ने के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। जनकपुरी में सजे स्वयंवर में एक-एक कर राजाओं ने शिवधनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम आगे बढ़े। उन्होंने मन ही मन गुरु को प्रणाम किया और भगवान शिव का स्मरण कर धनुष उठाया। देखते ही देखते धनुष के दो टुकड़े हो गए। धनुष टूटने की गूंज के साथ ही स्वयंवर स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाला। धनुष टूटते ही जनकपुरी में उल्लास छा गया। स्वयंवर की शर्त पूरी होने पर माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस प्रसंग के मंचन ने रामलीला स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना दिया। इससे पहले रामलीला के पात्रों की सवारी मथुरा भवन से रवाना हुई। सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सवारी को रवाना किया। सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला मैदान स्थित रामलीला स्थल पहुंची, जहां धनुष यज्ञ का मंचन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।