{"_id":"6aea02c3f29ed9506909c493","slug":"video-father-saved-the-innocent-little-girl-from-a-leopard-in-lakhimpur-kheri-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: घर में मासूम बेटी पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने बचाया, बताई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: घर में मासूम बेटी पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने बचाया, बताई पूरी घटना
Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:20 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के मझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय बेटी मनप्रीत को तेंदुए के जबड़े से बचाने के लिए उसके पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने अपनी जान की परवाह नहीं की। जब तेंदुए ने हमला किया तो घर के आंगन में मनप्रीत अपने पिता का हाथ पकड़े खड़ी थी। जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि अचानक तेंदुआ झपटा और बच्ची को खींचकर ले जाने लगा तो तो उन्हें कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद हिम्मत दिखाते हुए वे आगे बढ़े और तेंदुए को रोकने का प्रयास करने लगे। उनके न तो हाथ में कुछ था न ही आसपास। इस पर वह जोर-जोर से शोर करने लगे। और तेंदुए के पीछे दौड़े। परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया और इस तरह बच्ची की जान बच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।