{"_id":"6acb35b11e46bf5c5502326a","slug":"video-devotees-throng-sankata-devi-temple-in-lakhimpur-kheri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: लखीमपुर खीरी के संकटा देवी मंदिर में उमड़े भक्त, गूंजे मातारानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: लखीमपुर खीरी के संकटा देवी मंदिर में उमड़े भक्त, गूंजे मातारानी के जयकारे
Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:37 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्राचीन संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बारी-बारी से मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
संकटा देवी मंदिर में पहले दिन श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कोई परिवार की खुशहाली तो कोई अपने काम में सफलता और मनोकामना पूरी होने की आस लेकर मां के दरबार पहुंचा। श्रद्धालुओं में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिर में सजे देवी पंडाल में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजन-दर्शन किए।
शहर के संकटा देवी और शीतला देवी मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारे सुनाई देने लगे।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नौ दिनों तक चलने वाले पर्व की शुरुआत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।