{"_id":"6b013195426f31b9b70239d0","slug":"tractor-split-in-two-after-collision-with-sleeper-bus-in-lakhimpur-kheri-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: स्लीपर बस की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: स्लीपर बस की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, सभी यात्री सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:22 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के भीरा इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्लीपर बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर सड़क किनारे जा गिरा। वहीं बस भी अनियंत्रित होकर झाड़ी की तरफ चली गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।
भीरा थाना क्षेत्र के मैलानी तिराहे के पास शनिवार सुबह यह घटना हुई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर अपनी साइड से जा रहा था। तभी सामने से तेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग बस से बाहर निकले।
सूचना पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मौके पर हालात सामान्य हैं। मार्ग पर आवागमन जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।