फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Awareness about prevention of cyber crime

VIDEO: साइबर ठग एआई से फर्जी वीडियो बनाकर कर रहे ब्लैकमेल, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

Thu, 20 Nov 2025 09:34 PM IST
Arun Parashar अरुन पाराशर
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:34 PM IST
Awareness about prevention of cyber crime
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी की उपस्थिति में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को पुलिस महानिदेशक ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौती, पुलिस बल की तकनीकी क्षमता के सुदृढ़ीकरण, साइबर जागरूकता अभियानों का विस्तार किए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यशाला का शुभारंभ एडीजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल ब्लैकमेल जैसे नए फ्रॉड से सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें वाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल कर सामने वाले का फेस यूज कर एआई के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाए जाते हैं। इसके बाद अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जाता है। कई मामलों में पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर भी दिखाया जाता है। इनके झांसे में नहीं आए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन वेबसाइट या सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले प्रलोभन में न पड़े, अन्यथा आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। डीआईजी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि अब साइबर अपराधी केवल ओटीपी तक सीमित नहीं रह गए हैं। वह अनजान लिंक और एपीके फाइल बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने निजी जानकारी शेयर न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट अमित कुमार दुबे ने विभिन्न प्रकार की फेक वेबसाइट, पासवर्ड, और साइबर स्कैम के बारे में जानकारी दी। छात्रों को उनके मोबाइल में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि सभी लोगों को मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाना चाहिए। इसे सभी महत्वपूर्ण एकाउंट जैसे बैंक, ई-मेल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लागू करना चाहिए। इससे आपका खाता सिर्फ पासवर्ड से सुरक्षित नहीं रहेगा, बल्कि एक और लेयर जैसे ओटीपी से भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि स्पैम, फिशिंग ई-मेल एवं संदिग्ध लिंक वाले मेल से बचें और अपने एकाउंट के पासवर्ड को थोड़े समय के अंतराल पर बदलते रहे। कार्यशाला में डीएम प्रणय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ अमृत जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों से आए शिक्षक, छात्र और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर क्षेत्र में बेखौफ लकड़ी माफिया, कैथा गांव में रात भर में काट डाले पेड़

20 Nov 2025

कानपुर: पशुबाड़े का ताला काटकर छह बकरे चोरी, किसान का एक लाख रुपये का नुकसान

20 Nov 2025

यातायात पुलिस ने चलाया व्यापार चेकिंग अभियान

20 Nov 2025

नाहन: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर 23 नवंबर को होगा गुरमत समागम

20 Nov 2025

ट्रेड फेयर: भारत मंडपम में उमड़ी भीड़, खरीदारी का उत्साह, बच्चों के लिए कई आकर्षण

20 Nov 2025
विज्ञापन

कानपुर: पनकी औद्योगिक क्षेत्र में धूल का आतंक, जर्जर सड़क पर डाली गई मिट्टी बनी आफत

20 Nov 2025

VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने किया ताज का दीदार...सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

20 Nov 2025
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी के हरजिंदर नगर चौराहे पर भीषण जाम, मौके से ट्रैफिक पुलिस कर्मी नदारद

20 Nov 2025

कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर पर बड़ा खतरा: लोहे के बैरिकेड्स निकलने की स्थिति में, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह

20 Nov 2025

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला...बच्चों में जन्मजात बहरेपन और कान की बीमारियों में नई सर्जिकल तकनीक पर चर्चा

20 Nov 2025

VIDEO: 40 देशों के 126 अतिथि पहुंचे ताजमहल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीशों ने देखी मोहब्बत की निशानी

20 Nov 2025

सपा विधायक सुधाकर सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, VIDEO

20 Nov 2025

Shimla: संजौली में मस्जिद विवाद गहराया, देवभूमि संघर्ष समिति ने शुक्रवार को दी आंदोलन की चेतावनी

20 Nov 2025

Solan: जिला ऊना के बाद सोलन में चली गोलियां, देखें वीडियो

20 Nov 2025

लखनऊ के राजाजीपुरम में न्यू उपकेंद्र, पालतिराहा की हेल्प डेस्क पर उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत

20 Nov 2025

फगवाड़ा में शिवसेना नेता व बेटे पर हमले के मामले में दूसरा पक्ष भी आया सामने

सरगुजा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी संस्कृति को जीवित रखना बहुत जरूरी

20 Nov 2025

Sirmour: पुरुष और महिला वर्ग में डीएवी कांगड़ा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

20 Nov 2025

पिता ने 18 माह की बेटी को गोमती नदी में फेंका, VIDEO

20 Nov 2025

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में गंदगी और अव्यवस्थाएं देख भड़कीं निदेशक, लगाई फटकार

20 Nov 2025

पीएम मोदी के अयोध्या विजिट को लेकर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज

20 Nov 2025

जेवर के नगला हुकुम सिंह गांव में इमारत गिरने से मलबे की चपेट में आए मजदूर की आपबीती

20 Nov 2025

Hamirpur: देशभक्ति गीत, पहाड़ी नाटी पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Hamirpur: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहुंचे सासन गांव, मृतक रंजना के परिजनों को बंधाया ढांढस

सीओ ने स्कूली छात्राओं से सीधे किया संवाद

20 Nov 2025

टूटे पाइप लाइन के मरम्मत में जुटे कर्मी

20 Nov 2025

ऊनी कपड़ों की बड़ी मांग, दुकानों पर लगी भीड़

20 Nov 2025

पराली न जलाने को लेकर सफाई कर्मियों ने किया बैठक

20 Nov 2025

तापमान घटा, बढ़ी इन्फ्लूएंजा के मरीजों की संख्या

20 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed