फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SP protests over allegations of irregularities in the voter list and vote theft.

Kasganj News: मतदाता सूची में अनियमितता और वोट चोरी के आरोप पर सपा का प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP protests over allegations of irregularities in the voter list and vote theft.
फोटो25कासगंज में नारेबाजी कर  प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी पदा​धिकारी व कार्यकर्ता । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। मतदाता सूची में अनियमितता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता गांधी मूर्ति से सोरों गेट स्थित भीमराव आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और ड्रोन कैमरे से हवाई निगरानी की गई। सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा, जिसमें मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता के लिए मतदाता सूची की शुद्धता बेहद जरूरी है और किसी भी पात्र नागरिक का वोट नहीं छूटना चाहिए। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन और पैदल मार्च में रवि यादव, सोरन सिंह बघेल, सोनू भंडारी, विशाल कश्यप, डॉ. महाराज सिंह, विशाल कश्यप और सत्यभान सिंह शाक्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed