{"_id":"6ac7dc41ba51aaff2a0eb469","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-a-mobile-phone-from-a-moving-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155161-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो07कासगज जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किए मोबाइल चोरी के आरोपी। स्रोत:जीआरपी।
कासगंज। चलती ट्रेन में यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने सिकंदराराऊ से मारहरा के बीच ट्रेन धीमी होने पर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त डंडे के अलावा चोरी व छीने गए नौ अन्य मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत 1.80 लाख रुपये बताई गई है।
जीआरपी के अनुसार, 7 अक्तूबर को जिला एटा में थाना मारहरा के गांव हयातपुर माफी निवासी बबलू ने तहरीर दी थी कि उसका भाई लकी पैसेंजर ट्रेन में मथुरा से मारहरा जा रहा था। सिकंदराराऊ से मारहरा के बीच ट्रेन धीमी हुई।
इसी दौरान ट्रैक के किनारे डंडा लेकर खड़े दो युवकों ने चलती ट्रेन में लकी के हाथ पर डंडा मार दिया और उसका मोबाइल छीनकर मौके से भाग गए। मामले में जीआरपी थाना कासगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस टीम ने ससूचना पर सिकंदराराऊ निवासी सनी (20) और जुगनू (21) को बृहस्पतिवार सुबह 7:20 बजे कासगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन :
ट्रेन में सवार यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल लूटने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 और मोबाइल बरामद किए हैं। - कोमल कुंतल ,थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज