{"_id":"69480e8225c74152e60c2512","slug":"video-we-must-cultivate-the-habit-of-being-friends-with-our-children-2025-12-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मातृ सम्मेलन में वक्ता बोले- बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहने की आदत डालनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ सम्मेलन में वक्ता बोले- बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहने की आदत डालनी होगी
गोपीनाथपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहने की आदत डालनी होगी।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमसे अधिक आगे है। ऐसे में उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। उनकी भावनाओं को समझें और उनका सहयोग करें, ताकि उनके अंदर किसी प्रकार की ओछी भावनाएं न आएं। बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहें।
उन्होंने हाईस्कूल और इंटर के छात्रों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में पूछा। साथ ही उनको सफलता के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने माताओं से बच्चों की सेहत के रखरखाव व उनके आचार और विचार को समझने पर जोर दिया। बाद में विद्यालयों के आचार्यों के साथ बैठक कर शिक्षण के बारे में जानकारी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।