{"_id":"6ae234ea32a374fd010350ae","slug":"video-tudents-protest-at-csjmu-over-the-decision-not-to-designate-dc-law-college-as-an-examination-center-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी लॉ कॉलेज को स्वकेंद्र न बनाने पर सीएसजेएमयू में छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी लॉ कॉलेज को स्वकेंद्र न बनाने पर सीएसजेएमयू में छात्रों का प्रदर्शन
डीसी लॉ कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर छात्रों ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। विधि छात्र मोर्चा के बैनर तले जुटे छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने होम सेंटर की बहाली समेत चार प्रमुख मांगें उठाईं। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में दिव्यांग छात्र भी हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन की खींचतान में उन्हें दिक्कत होगी।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों से किसी बहकावे में न आने को कहा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रवेश की अनियमितताओं की जांच चल रही है। कॉलेज जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जब तक जांच पूरी नहीं होगी, तब तक केंद्र नहीं बनेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीसी लॉ के छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को स्कैन कर भेजा जाएगा।
मूल्यांकन के बाद भी कॉपियों को स्कैन कर छात्रों को भेजा जाएगा। छात्र नेता अनुज त्रिपाठी ने कहा कि यह आंदोलन व्यवस्था में सुधार के लिए है। छात्रों ने होम सेंटर के अलावा एआई से पेपर बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि बिना पूर्व परीक्षण के ऐसी व्यवस्था उचित नहीं है। कुलपति ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र केवल एआई से नहीं बन रहे हैं।
इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। विशेषज्ञ ही पेपर तैयार करेंगे और एआई केवल सहायक के रूप में काम करेगा। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने प्रति कुलपति सुधांशु पांडिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अनस साहू, कुशाग्र द्विवेदी, वैभव द्विवेदी, श्रेयश, अभिषेक, सचिन, आकाश, प्रज्ञा, कोमल, सुमित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।