{"_id":"6ab55a8c3022ee12d40fda2e","slug":"video-shuklaganj-gajanan-bid-farewell-with-teary-eyes-chants-of-ganpati-bappa-morya-fill-the-air-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नम आंखों से गजानन को किया विदा, गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नम आंखों से गजानन को किया विदा, गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे
गणेश महोत्सव पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की गुरुवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। गगनीखेड़ा झील पर पहुंचकर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...के जयकारे के बीच नम आंखों से गजानन को विदा किया। गुरुवार को गगनीखेड़ा झील पर छोटी-बड़ी मिलाकर 26 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
चंपापुरवा मनसुखखेड़ा में मां फूलमती सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला गायत्री नगर, भातू फार्म, पोनीरोड, बिंदानगर, शक्ति नगर, इंदिरा नगर समेत अन्य मोहल्लों में विराजे गणपति की पूजा अर्चना कर महाआरती की गईं। राजधानी मार्ग साकेतपुरी मोड़ पर आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार को भंडारा होगा। कार्यक्रम आयोजक दीपक सिंह ने बताया कि शुक्रवार गणेश महोत्सव के अंतिम दिन गंगाघाट के राजा का विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर, सर्वाेदय नगर, कंचन नगर समेत अन्य स्थानों पर गणेश महोत्सव की धूम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।