{"_id":"6ae9f862815325deed0c6f62","slug":"video-pwd-negligence-waterlogging-in-poni-road-lanes-leads-to-illness-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, पोनीरोड की गलियों में पानी, बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, पोनीरोड की गलियों में पानी, बीमार पड़ रहे लोग
लोक निर्माण विभाग की ओर से पोनीरोड चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिस ओर अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चौड़ीकरण का कार्य तो शुरू हो गया लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से यहां रहने वाले लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सभी गलियों में जलभराव है जिससे व्याप्त गंदगी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं और बुखार आ रहा है।
पोनीरोड के गली नंबर चार में रहने वाले विमल विश्नोई ने बताया कि 15 दिनों से अधिक समय से गली में जलभराव है। नालियां चोक हैं। ऐसे में घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे गंदगी व्याप्त है। नगर पालिका की ओर से टैंकर लगाकर गंदा पानी निकाला जा चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा प्लानिंग के तहत कार्य न करने से यह समस्या पोनीरोड में उत्पन्न हो रही है। चौड़ीकरण का कार्य तो शुरू करा दिया गया लेकिन जलनिकासी कैसे होगी इसके बारे में नहीं सोचा गया।
ऐसे में लगभग सभी गलियों का यही हाल है। बताया कि वह खुद भी गंदगी के कारण बीमार है जबकि मोहल्ले के रहने वाले शिवम, नन्नो देवी, सुनीता, कमला देवी, रामबाबू, शिवानंद मिश्रा समेत अन्य कई लोगों को बुखार आ रहा है। यहीं के रहने वाले मनोज शुक्ला, गौरव गुप्ता, निक्की ने बताया कि नालों का पानी घरों में घुसा रहा है। त्योहार नजदीक है पीडब्लूडी के ठेकेदार को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीडब्लूडी एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि नगर पालिका गंगाघाट से सहयोग करने को उन्होंने बोला है। वहीं, ईओ पालिका राजेश कुमार ने बताया कि जो संभव प्रयास होंगे किए जाएंगे। कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार को बुलाकर कार्ययोजना के बारे में जाना जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।