{"_id":"6a92ed497af9ac175b09d154","slug":"video-mud-houses-collapsed-villages-submerged-and-water-entered-homes-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो दिन की झमाझम बारिश से हाहाकार: कच्चे मकान धराशायी, जलमग्न हुए गांव, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की झमाझम बारिश से हाहाकार: कच्चे मकान धराशायी, जलमग्न हुए गांव, घरों में घुसा पानी
नरवल क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में आफत खड़ी कर दी है। शुक्रवार और शनिवार की बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। जलभराव के चलते लोग घरों से निकल तक नहीं पा रहे हैं। कच्चे मकान गिरने की कगार पर हैं और कई जगह दीवारें भरभराकर गिर रही हैं, जिससे जनहानि का खतरा मंडरा रहा है।
पुरवामीर गांव में पुत्तन रावत का पूरा कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है - सबसे बड़े पुत्तन रावत (70 वर्ष), राजन रावत (44 वर्ष) और भाई अशोक रावत। साथ में अविवाहित बहन विभा रावत भी रहती हैं। पूरा मकान जर्जर था, तीन तरफ की दीवारें पहले से ही कमजोर थीं। हादसे के वक्त ग्रामीणों ने मुश्किल से परिवार को बाहर निकाला, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबा हुआ है।
इसी तरह सिकटिया गांव में हरिश्चंद्र पासवान के घर की दीवार गिर गई, जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया। कई घरों में पानी घुसने से लोग पड़ोसियों के यहां शरण लिए हुए हैं।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ग्रामीणों में दहशत है। अगर रात में तेज बारिश हुई तो जनहानि हो सकती है। राजस्व विभाग ने अपील की है कि कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। यदि जलभराव की स्थिति दिखे तो तत्काल सुरक्षित जगह पर बसेरा बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।