{"_id":"6ae4b7fec08d971cdb0be39a","slug":"video-mother-in-law-and-daughter-in-law-break-temple-idol-following-a-dispute-villagers-outraged-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नर्वल में सास-बहू ने विवाद के बाद मंदिर की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्वल में सास-बहू ने विवाद के बाद मंदिर की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
नर्वल कस्बे में पैतृक राम-जानकी मंदिर में रह रही 70 वर्षीय विधवा वृद्धा और उसकी बहू के बीच हुए विवाद में मंदिर की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि वृद्धा अपने पति की मृत्यु के बाद से ही पैतृक मंदिर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार दोपहर शहर में रह रहे उनका बेटा और बहू मंदिर पहुंचे। आरोप है कि बहू ने जेवरात और रुपयों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
वृद्धा ने विरोध किया तो बहू ने गुस्से में मंदिर में स्थापित राम दरबार की मूर्ति को गिराकर तोड़ दिया और बेटे के साथ चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच की। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला अपने पैतृक मंदिर में रहती हैं, बहू से आभूषणों को लेकर विवाद हुआ था। मूर्ति तोड़ने की बात सामने आई है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।