Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Mayor expressed displeasure to the Municipal Commissioner over several issues and demanded an explanation
{"_id":"6ac38cefb1547abed50f594a","slug":"video-mayor-expressed-displeasure-to-the-municipal-commissioner-over-several-issues-and-demanded-an-explanation-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, महापौर ने कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, महापौर ने कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए मांगा जवाब
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। पार्षदों ने कार्यकारिणी की अनुमति के बिना मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर सवाल उठाए। पार्षदों का कहना था कि इतने महत्वपूर्ण फैसले में कार्यकारिणी और सदन की भूमिका होनी चाहिए।
सपा पार्षद रजत कौशिक ने अपने क्षेत्र का नक्शा दिखाते हुए आरोप लगाया कि उनके वार्ड के विकास कार्य दूसरे क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बैठक में शामिल प्रस्तावों से जुड़े सवाल ही पूछे जाएं, उनका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंडे से अलग मुद्दा उठाने पर तत्काल जवाब नहीं दिया जा सकता, इसके लिए अलग से समय लेना होगा। पार्षदों के घेराव और तीखी बहस के बीच नगर आयुक्त ने पर्सनल कमेंट न करने की अपील की। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।