{"_id":"6a84739ed6a5edfdce0ce2f5","slug":"video-kanpur-uttar-pradesh-cement-dealers-associations-state-level-grand-convention-on-the-22nd-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन का प्रांतीय महासंगम 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन का प्रांतीय महासंगम 22 को
उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को मर्चेंट चैंबर हाॅल में हुई। बताया गया कि प्रांतीय महासंगम 22 अगस्त को होगा। इसमें प्रदेश भर के सीमेंट व्यापारी, विभिन्न सीमेंट कंपनियों के अधिकारी, क्लीयरिंग एंड फॉरवर्डिंग एजेंट, सेल्स प्रमोटर व ट्रांसपोर्टर भाग शामिल होंगे।संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारी संजय सिंह भदौरिया (अध्यक्ष), जितेंद्र गुप्ता (महामंत्री), आनंद गुप्ता (कोषाध्यक्ष) समेत सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारी निखिलेश दुबे (अध्यक्ष) नवीन डारोलिया (महामंत्री) रमेश कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष) को पद से विदाई भी दी जाएगी। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में संजय सिंह भदौरिया, निखिलेश दुबे, ज्ञानेश मिश्रा, दीपेंद्र गुप्ता, सिमरजीत सिंह, वैभव बंसल, सचिन अग्रवाल, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।