{"_id":"6ad0dde29fa24b4737058ec4","slug":"video-kanpur-three-robbers-who-targeted-auto-rickshaw-passengers-arrested-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑटो में सवारियों से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑटो में सवारियों से लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
ऑटो में सवार लोगों के साथ लूट करने वाले तीन लोगों चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे रात वक्त सवारियों को बैठाकर उनके साथ मारपीट कर लूट करते थे। तीनों ने चकेरी और हनुमंत विहार की घटनाएं स्वीकार की हैं। चकेरी, संजीव नगर निवासी मूक बधिर रोहित कुमार जनरलगंज स्थित साड़ी की दुकान में काम करते हैं। 23 सितंबर की रात वह रामादेवी से ऑटो में बैठकर कर घर जा रहे थे। ऑटो में चालक समेत तीन अन्य सवारियां पहले से बैठी हुई थीं। भाई मोहित ने पुलिस को बताया था कि रोहित को संजीव नगर गैस प्लांट के पास उतरना था, लेकिन ऑटो चालक उसे आगे ले जाने लगा। विरोध करने पर ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे 250 रुपए, कान की मशीन छीन ली। इसके बाद बदमाश रोहित को अलौलापुर मोड़ के पास धक्का देकर भाग निकले थे। मोहित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में ऑटो का नंबर आ गया था, जिसके आधार पर हनुमंत विहार निवासी आयुष वर्मा, हंसपुरम कच्ची बस्ती निवासी उपेंद्र व आवास विकास निवासी विपिन तिवारी को अहिरवां के विद्या निकेतन स्कूल के पास से गुरुवार को पकड़ लिया गया।
चौथा साथी सागरपुरी, गल्लामंडी निवासी हर्ष फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात के समय सवारी को सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करते थे। जिन लोगों के फोन में यूपीआई चलता था, उनसे मारपीट कर यूपीआई पिन हासिल कर लेते और दुकान में मजबूरी बताकर क्यूआर पर पैसा ट्रांसफर कर कैश हासिल कर लेते थे। आरोपियों ने बताया कि इसी तरह उन्होंने हनुमंत विहार में भी वारदात को अंजाम दिया था। नौ सितंबर को हनुमंत विहार निवासी युवक से आरोपियों ने जबरन यूपीआई का पिन ले लिया था और करीब चार दुकानों में 43 हजार पैसा ट्रांसफर कराकर नकद रुपये ले लिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।