फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur rehabilitation center case accused had also pressured students mother to engage in relationship

कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड: आरोपी ने छात्र की मां को किया था ब्लैकमेल, शारीरिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव

Sun, 25 Oct 2026 09:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव पुलिस ने बताया कि वीडियो हाथ आने के बाद विपिन ने मानसिक बीमार युवक की मां को सबसे पहले उसका वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। युवक की मां काकादेव के उसी पुनर्वास केंद्र में ही नौकरी करती थी। इसलिए उन्होंने शिकायत करने की बजाय चुप्पी साधना सही समझा।

विज्ञापन
Kanpur rehabilitation center case accused had also pressured students mother to engage in relationship
कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में किशोरी और उसके साथी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी विपिन शातिर दिमाग है। वहीं, पुलिस की जांच में अश्लील वीडियो में नजर आए मानसिक बीमार साथी की वर्तमान उम्र 22 साल निकली है। जांच में पता चला कि विपिन ने बेटे का अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी विधवा मां पर भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था।

विज्ञापन

काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम विपिन को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। काकादेव पुलिस ने बताया कि वीडियो हाथ आने के बाद विपिन ने मानसिक बीमार युवक की मां को सबसे पहले उसका वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। युवक की मां काकादेव के उसी पुनर्वास केंद्र में ही नौकरी करती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

चुप्पी साधना ही सही समझा
इसलिए उन्होंने शिकायत करने की बजाय चुप्पी साधना सही समझा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात जब विपिन और मानसिक बीमार युवक की मां का थाने में आमना-सामना कराया गया, तब इस बात का खुलासा हुआ। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि विपिन के खिलाफ 2024 में भी छेड़खानी का मामला स्वरूपनगर थाने में दर्ज है।

विज्ञापन

विपिन ने किशोरी के पिता को भेजा था वीडियो
बता दें कि शुक्रवार को श्यामनगर निवासी दंपती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उनकी मानसिक बीमार बेटी का अश्लील वीडियो फोन पर आने की बात कही थी। जांच की गई तो पता चला कि पुनर्वास में लगे कैमरे में कैद किशोरी और छात्र का अश्लील वीडियो वहीं के पूर्व कर्मचारी विपिन ने अपने मोबाइल में लेकर किशोरी के पिता को भेजा था।

विज्ञापन

विपिन की और करतूतें भी सामने आईं
पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक किशोरी, उसके साथी व पूर्व कर्मचारी विपिन तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, तो विपिन की और करतूतें भी सामने आईं। शनिवार को पुलिस ने किशोरी और उसके मानसिक बीमार साथी दोनों को मेडिकल के लिए भेजा। डीसीपी ने बताया कि विपिन और मानसिक बीमार युवक दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बीमार युवक का मेडिकल बरेली के मेंटल हॉस्पिटल से
काकादेव पुलिस ने शनिवार को उर्सला में किशोरी और युवक को मेडिकल के लिए भेजा जहां से मानसिक बीमार युवक को बिना जांच के लौटा दिया गया। इस पर पुलिस ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद तय किया गया कि मानसिक बीमार युवक का मेडिकल बरेली के मेंटल हॉस्पिटल से कराया जाएगा। वहां से उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति का सही से पता लगेगा।

मोबाइल की होगी एफएसएल जांच
पुलिस ने बताया कि मानसिक बीमार युवक की मां ने भी वीडियो वायरल करने वाले विपिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिहाजा साथी की मां से भी विपिन के खिलाफ तहरीर लेकर उस पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। विपिन के पहले से दर्ज मामले में उसने एक महिला को पुनर्वास केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ कार में छेड़खानी की थी। विपिन के मोबाइल की एफएसएल जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed