{"_id":"6a71ed6186279ac7da0d502e","slug":"video-kanpur-rs11-lakh-anganwadi-center-dilapidated-within-six-months-quality-questioned-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 11 लाख का आंगनवाड़ी केंद्र छह महीने में जर्जर, गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 11 लाख का आंगनवाड़ी केंद्र छह महीने में जर्जर, गुणवत्ता पर उठे सवाल
बिल्हौर विकासखंड की ग्राम पंचायत संजती बादशाहपुर के मजरा चम्पतपुर में करीब 11 लाख रुपये की लागत से बना आंगनवाड़ी केंद्र छह महीने में ही जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और प्लास्टर झड़ने लगा है। 84 हजार रुपये की लागत से कराई गई पेंटिंग भी उखड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि दरवाजे, खिड़कियां और बाउंड्रीवाल भी खराब गुणवत्ता की हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।