{"_id":"6abe696a87dc1a58fb0eeaea","slug":"video-kanpur-railway-team-arrives-to-remove-illegal-shanties-in-cantt-residents-create-an-uproar-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कैंट में अवैध जुग्गी झोपड़ियों को हटाने पहुंची रेलवे की टीम, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कैंट में अवैध जुग्गी झोपड़ियों को हटाने पहुंची रेलवे की टीम, लोगों ने किया हंगामा
कैंट के संजय नगर खलवा में अवैध जुग्गी झोपड़ियों को हटाने के लिए गुरुवार को रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान बस्ती में रहने वाले लोग बुलडोजर के आगे लेट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर एक माह की लोगों को मोहलत दिलाई।
लखनऊ फाटक के पास रेलवे ट्रैक चौड़ीकरण का काम करने जा रहा है। यहां पर रेलवे किनारे करीब 40 साल से दस हजार से अधिक लोग जुग्गी-झोपड़ी, तीन शेड बनाकर रह रहे है। रेलवे की टीम तीन बार नोटिस देकर बस्ती को खाली करने की चेतावनी दे चुकी है। लेकिन बस्ती में रहने लोग खाली नहीं कर रहे है। बीते एक माह पहले नोटिस की समयअवधि गुरुवार को पूरी होने पर रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने बस्ती पहुंची।
जहां बस्ती में रहने वाले लोग बुलडोजर के आगे लेट गए और हंगामा करने लगे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर एक माह का समय मांगकर लोगों को मोहलत दी। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।