{"_id":"6ab55a767dedd142b50c4ffd","slug":"video-kanpur-people-falling-ill-due-to-weather-changes-250-patients-visit-new-phc-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मौसम के बदलाव से बीमार हो रहे लोग, न्यू पीएचसी में 250 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मौसम के बदलाव से बीमार हो रहे लोग, न्यू पीएचसी में 250 मरीज पहुंचे
मौसम के बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। न्यू पीएचसी में गुरुवार को 250 मरीजों का उपचार कराया गया। जिन्हें बुखार, जुकाम, खांसी और चर्म संबंधी दिक्कतें रही। यहीं हालात नगर के सीएचसी और अन्य दो अरबन हेल्थ सेंटरों का रहा।
ठाकुरखेड़ा स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत मिश्रा ने बताया कि उनके यहां पिछले चार दिनों से लगातार डेढ़ सौ के ऊपर ओपीडी जा रही है। दिन में असमय बारिश होने से मौसम अचानक ठंडा हो जाता है और फिर अचानक तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी पड़ने लगती है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वहीं राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दिन-रात में भी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है ऐसे में लोग सावधानी बरते और खान-पान पर ध्यान दे साथ ही एकदम से गर्मी या सर्दी में रहे। न्यू पीएचसी में आज सर्वाधिक ढ़ाई सौ मरीजों की ओपीडी हुईं। जिसमें बुखार, खांसी, जुकाम, चर्म संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक रहे। ब्रम्हनगर और चंपापुरवा स्थित अरबन हेल्थ सेंटरों का भी यहीं हाल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।