सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चकरपुर मंडी के सामने हाईवे पार कर रहे मजदूर अतुल कुमार (41) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल सड़क पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी अतुल कुमार म चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करते थे। परिवार में मां, पत्नी तन्नू और बड़ा भाई मुकेश हैं। भाई मुकेश के मुताबिक, अतुल बुधवार सुबह रोज की तरह काम पर गए थे। देर शाम मंडी के सामने हाईवे पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मंडी में काम करने वाले अतुल के साथी घटनास्थल पर पहुंचे। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।