{"_id":"6a75f06bf5b211bccc0eeed5","slug":"video-kanpur-bilhaur-makanpur-underpass-waterlogging-rain-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर-मकनपुर अंडरपास में जलभराव से बढ़ी परेशानी, जलनिकासी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर-मकनपुर अंडरपास में जलभराव से बढ़ी परेशानी, जलनिकासी की मांग
बिल्हौर कस्बे से मकनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने अंडरपास में जलनिकासी व्यवस्था फेल होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
यह मार्ग बिल्हौर और मकनपुर के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन पानी में बंद हो जाते हैं, जिससे लंबा जाम भी लग जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।