{"_id":"6afa92e4ec581871c809ca67","slug":"video-ghatampur-women-conclude-fast-after-offering-arghya-to-the-sun-at-dawn-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया व्रत
दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह पूजा पाठ व सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने इसके बाद घाट पर ही जलपान कर अपना व्रत समाप्त किया।
रविवार की शाम कूष्मांडा मंदिर परिसर स्थित तालाब में सूर्य अर्घ्य देने के बाद दूसरे दिन सुबह भी व्रती महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इसके बाद महिलाओं ने पूजा के साथ व्रत पूरा होने पर जलपान कर अपना व्रत तोड़ा।
पूजा करने आई महिलाओं रेनू, रीना व रजनी ने बताया कि उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अदरक, गुड व गुनगुने पानी से व्रत तोड़ा है। बताया कि अब घर जाकर पकवान बनाकर खाएंगे। व्रत पूरी तरह से सफल होने पर सभी ने प्रसन्नता जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।