{"_id":"695bd79664f0787f0c0ce2de","slug":"video-dm-inspects-proposed-site-for-solar-park-directs-completion-of-work-within-deadline-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलर पार्क के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय सीमा के अंदर काम पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पार्क के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय सीमा के अंदर काम पूरा कराने के निर्देश
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को काटर गांव में 35 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। परियोजना से जुड़े कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए। सोलर पार्क का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएम को बताया कि सोलर पार्क की स्थापना के लिए अति ऊर्जा स्रोत विभाग के नाम 65.315 हेक्टेयर भूमि अधिगृहित की जा चुकी है, जिसे सोलर पार्क विकास कंपनी को लीज पर दिया गया है। यह परियोजना 175 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।
सोलर पार्क तक पहुंच के लिए सभी मौसमों में उपयोगी सड़क निर्माण को भी आवश्यक बताया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक कर वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित एजेंसियों को सड़क निर्माण का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, पीओ नेडा राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।