{"_id":"6ac4f01f867e2e571a01e726","slug":"video-demand-raised-for-withdrawal-of-upi-charges-protest-marked-by-recitation-of-hanuman-chalisa-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हनुमान चालीसा का पाठ कर यूपीआई शुल्क वापस लेने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हनुमान चालीसा का पाठ कर यूपीआई शुल्क वापस लेने की उठाई मांग
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने यूपीआई पर शुल्क के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करके अनोखे तरीके से विरोध जताया। संकटमोचन हनुमान मंदिर, किदवईनगर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर आगामी 15 अक्तूबर से पर्सन टू मर्चेंट 2,000 से अधिक के लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना प्रस्तावित है। इससे व्यापारी वर्ग में लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। एमडीआर शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। और अपंजीकृत व्यापारियों को इस जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। इससे व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। और देशभर के करोड़ों कारोबारियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। यूपीआई और डिजिटल भुगतान व्यापारिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। त्योहार शुरू हो चुके हैं। ऐसे समय में अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि एमडीआर शुल्क लागू होने से कैशलेस और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं। संगठन से जुड़े कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बाजारों, मंदिरों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर बनवारीलाल गुप्ता, अशोक शुक्ला, कमल उत्तम, राजकुमार गुप्ता, विनायक पोद्दार, बालकृष्ण गुप्ता, सुबोध पांडेय, प्रखर श्रीवास्तव, केके गुप्ता, विजय शुक्ला, पवन गौड़, जय कुमार शर्मा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।