{"_id":"6aac30d324703d7b4d055f55","slug":"video-deepotsav-enters-limca-book-of-records-and-golden-book-of-records-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार रात मोतीझील में आयोजित दीपोत्सव और ड्रोन शो ने शहरवासियों को रोमांचित कर दिया। 76 हजार दीप जलाने के लक्ष्य के मुकाबले 1.25 लाख दीप जलाए गए। आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने पर सांसद रमेश अवस्थी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद 500 ड्रोन ने आसमान में रंग-बिरंगी आकृतियां और संदेश उकेरे। करीब 20 मिनट के शो में जनसेवा के 25 वर्ष, जनसेवा से देशसेवा और कानपुर के मन में मोदी, मोदी के मन में कानपुर जैसे संदेश दिखाई दिए। ड्रोन से विकसित भारत-2047, भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल छवि भी बनाई गई। हालांकि शुरुआती करीब 10 मिनट स्ट्रीट लाइटें बंद नहीं होने से लेजर शो का पूरा आनंद नहीं मिल सका। तेज रोशनी के कारण आकृतियां और संदेश स्पष्ट नहीं दिखे। बाद में लाइटें बंद होने पर शो का नजारा साफ हो गया। अंतिम चरण में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई। यहां कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार व अजय कपूर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।