{"_id":"6aabe1767d14e77852085838","slug":"video-anger-among-the-people-of-the-area-after-the-road-accident-near-samayati-village-pithoragarh-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: समायती गांव के पास सड़क हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश, बदहाल सड़क को बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: समायती गांव के पास सड़क हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश, बदहाल सड़क को बताया कारण
नेपाल सीमा पर समायती गांव के पास बीते बुधवार एक पिकअप खाई में गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बदहाल सड़क लोगों की जान लेने के लिए तैयार है और सिस्टम बेखबर है। हादसे में घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे विधायक के सामने क्षेत्र के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि क्वीतड़ से जमतड़ी तक सड़क सालों से बदहाल है लेकिन जिम्मेदारों को इसकी हालत सुधारने की फुर्सत नहीं है।
समायती गांव के बीते बुधवार देर शाम एक पिकअप 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। घटना में वाहन में सवार क्वी गांव और मझेड़ा के पांच लोग घायल हो गए थे जिन्हें रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को विधायक मयूख महर घायलों से मिलने पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने उनके सामने आक्रोश जताया। क्वीतड़ के ग्राम प्रधान दीपक मेहरा ने कहा कि आज सड़क दुर्घटना में घायल पांच लोग सुरक्षित बच गए। भविष्य में यह सड़क किसी की जान ले सकती है।
विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क पर डामरीकरण के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन अब तक सभी चुप हैं। उन्होंने जल्द क्वीतड़ से जमतड़ी तक डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
वहीं विधायक महर ने कहा कई बार सड़क को सुधारने की मांग के बाद भी सरकार उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चहेतों पर मेहरबान है और विपक्ष के नेताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उम्मीद है कि सरकार को सद्बुद्धि मिलेगी और वह इस सड़क का जल्द सुधारीकरण कर क्षेत्र के लोगों का जीवन सुरक्षित करेगी।
ये हुए घायल
क्वी गांव निवासी मनोज प्रभाकर सौन (25), नरेंद्र राम (45), मदन सिंह सौन (50), देव सिंह सौन (55), मझेड़ा निवासी जगदीश सिंह सौन (26)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।