{"_id":"6abd1792f0f8a023040d19b2","slug":"video-advocate-winners-of-essay-competition-awarded-at-hindi-fortnight-closing-ceremony-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में निबंध प्रतियोगिता के विजेता अधिवक्ता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में निबंध प्रतियोगिता के विजेता अधिवक्ता पुरस्कृत
हिंदी विधि प्रतिष्ठान कानपुर नगर, बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवारा समापन समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला जज अनमोल पाल व संचालन बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अजय प्रताप सिंह चौहान ने किया। हिंदी विधि प्रतिष्ठान के सदस्य अपर जिला जज सुभाष सिंह और पूर्व न्यायाधीश सुभाष चंद्र सविता मुख्य वक्ता के रूप में रहे। हिंदी पखवारा के दौरान आयोजित की गई निबंध व पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेता अधिवक्ताओं शैलेंद्र द्विवेदी, कपिलदीप सचान, शशिकांत पांडे व प्रबल प्रताप सिंह को पुरस्कृत भी किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी व महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यव दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव, सोनल पाठक, रमाकांत मिश्रा, मो. तौहीद, मनोज कुमार द्विवेदी, रवींद्र वर्मा, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।