{"_id":"6abd3733411fd506980cfe82","slug":"two-brothers-drown-in-water-filled-pit-dug-for-foundation-work-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झकझोर देगी घटना: नींव भरने के लिए खोदे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झकझोर देगी घटना: नींव भरने के लिए खोदे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
Wed, 30 Sep 2026 09:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों की पड़ोस में मकान की नींव भरने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में दोनों बच्चों की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
नंदवारा गांव निवासी भइयाराम राजपूत के पुत्र मनोज (6) और युवराज (4) बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों अचानक लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से करीब 50 मीटर दूर पड़ोस में बन रहे मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा था। तलाश के दौरान दोनों बच्चे उसमें डूबे मिले।
ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटना की जानकारी रात करीब साढ़े आठ बजे मिली।

पुराने विवाद के चलते हत्या का आरोप
परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर दोनों बच्चों की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। 18 अगस्त को भइयाराम की पत्नी ने भी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी विवाद के चलते परिजन बच्चों की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
एसपी बोले- हत्या जैसा मामला नहीं
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पड़ोस में मकान का निर्माण चल रहा था। उसकी नींव भरने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। इसी पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा मामला नहीं है।