Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cousins who left home for school go missing

कानपुर: स्कूल जाने के लिए घर से निकले चचेरे भाई लापता, सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दिखे दोनों नाबालिग

Thu, 05 Nov 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Nov 2026 11:15 PM IST
सार

Kanpur News: चचेरे भाइयों के लापता होने की घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई।

विज्ञापन
Kanpur: Cousins who left home for school go missing
लापता बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजैनी थानाक्षेत्र के जरौली में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकले कक्षा छह के दो 11 वर्षीय छात्र लापता हो गए। दोनों चचेरे भाई हैं। सुबह स्कूल नहीं पहुंचने पर प्रबंधन ने परिजन को फोन किया। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर शाम को पुलिस को सूचना दी गई। देर रात तक पता न चलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई।

विज्ञापन


जरौली निवासी अदिति यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अभिनव और चचेरा भाई निर्मित इलाके के स्कूल में एक ही कक्षा में साथ पढ़ते हैं। दोनों रोज की तरह सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के लिए निकले थे। साढ़े नौ बजे स्कूल प्रबंधन ने उनके नहीं पहुंचने की जानकारी दी। उनके पास एक टैबलेट भी है। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


अभिनव के पिता अनिल सेना में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती जोगमनी, बिहार में है। निर्मित के पिता गांव में डॉक्टरी करते हैं। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों साथ जाते दिखे हैं। मामला दर्ज कर पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed