{"_id":"695372214d2dfc7a80023621","slug":"video-signature-campaign-launched-to-save-the-old-building-of-jhansi-railway-station-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत बचाने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत बचाने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत बचाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन लोगों में काफी उत्साह दिखा। सिंधी तिराहा, मानिक चौक पर हजारों राहगीरों ने वाहनों से उतरकर हस्ताक्षर किए। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान बाहर के क्रांतिकारी रेलवे के माध्यम से झांसी आते थे। बुंदेलखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान यहां की पुरानी इमारतें हैं, जिन्हें सरकार नष्ट करना चाहती है। प्रजाशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा कि देश के कई शहरों में पुरानी इमारतों को बचाया जा रहा है फिर झांसी के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बुंदेलखंड की स्थापत्य कला का प्रतीक झांसी स्टेशन व्यापारियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लखनलाल यादव, चंद्रभान आदिम, नीलम चौधरी, राजीव अग्रवाल, नईम खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।