Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
I am not against Krishna Dhirendra Krishna Shastri addresses controversial statement offers apology in video
{"_id":"6ae862c1bd72d7c782073735","slug":"video-i-am-not-against-krishna-dhirendra-krishna-shastri-addresses-controversial-statement-offers-apology-in-video-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"'भैया... हम कृष्ण विरोध नहीं': विवादित बयान पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वीडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भैया... हम कृष्ण विरोध नहीं': विवादित बयान पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वीडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगी
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक विवादित बयान सामने आया है। 28 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित कथा में धीरेंद्र कृष्ण ने राम और कृष्ण की तुलना करते हुए कहा कि हमारे वाले भगवान एकदम सीधे खड़े होते हैं, उनका नाम भी सीधा है और धाम अयोध्या भी एकदम सीधा है, जबकि तुम्हारे वाले भगवान का नाम भी टेढ़ा और वे खड़े भी टेढ़े होते हैं। यहां तक कि उन्होंने कह डाला कि बंसी का बजाना खेल है, लेकिन धनुष का चलाना खेल नहीं होता। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसकी जमकर आलोचना भी हो रही है।
हालांकि, इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि कहा कि वे खुद ठाकुर जी के भक्त हैं और भागवत कथा कहते हुए ठाकुर जी के गुणगान गाते हैं। उन्होंने कहा कि एक संत का प्रचलित पद है, जिसमें उन्होंने कहा कि बंसी का बजाना तो खेल भी है, परंतु धनुष चलाना खेल नहीं। वे इस पद की ही व्याख्या कर रहे थे। लेकिन, लोगों ने पूरी वीडियो नहीं देखा, आधा वीडियो देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।