{"_id":"6aba0770b5b6175dad0a42ca","slug":"video-jalaun-theft-at-panchmukhi-hanuman-temple-theft-committed-after-paying-obeisance-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: पंचमुखी हनुमान मंदिर में ताले तोड़कर चोरी, माथा टेकने के बाद की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: पंचमुखी हनुमान मंदिर में ताले तोड़कर चोरी, माथा टेकने के बाद की चोरी
आस्था के मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। सोमवार की रात करीब 3 बजे एक चोर पंचमुखी हनुमान मंदिर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मंदिर में चोरी करने से पहले भगवान के सामने माथा टेका फिर उसके बाद दान पेटिका के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चोर ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके पहले बगल में स्थित दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया। सुबह करीब चार बजे पुजारी संदीप दुबे मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल यूपी 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।