फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sister-in-law and her husband accused of abetting a young man's suicide.

Jalaun News: ननद व उसके पति पर आत्महत्या के लिए युवक को उकसाने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and her husband accused of abetting a young man's suicide.
कालपी (उरई)। एक सप्ताह पहले यमुना में छलांग लगाने वाले कानपुर के युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की पत्नी वर्तिका द्विवेदी ने ननद और उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कानपुर के काकादेव थाने को स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन


गत 19 अक्तूबर की दोपहर एक युवक ने यमुना पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगा दी थी। पानी में युवक के गायब होने पर मौके पर मौजूद मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। पुल पर खड़ी बाइक और अन्य सामान कब्जे में लेकर पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

इसी दौरान कानपुर निवासी युवक ने उसकी पहचान शास्त्री नगर, काकादेव निवासी राहुल पुत्र हर्ष द्विवेदी के रूप में की। बताया गया कि राहुल घर से पत्नी से नाराज होकर निकला था। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की पत्नी वर्तिका द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति टूर एंड ट्रैवल्स का काम करता था। कारोबार में घाटा होने के बाद उसने ननद के पति से रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस करने को लेकर ननद और उसका पति आए दिन घर आकर धमकी देते थे। इससे परेशान होकर राहुल ने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना थाना काकादेव कानपुर नगर को स्थानांतरित कर दी है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शिकायत में घटना की शुरुआत कानपुर से होने का उल्लेख है। इसलिए मामला शून्य में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से काकादेव थाने को भेजा गया है। बरामद बाइक और अन्य सामान भी संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed