{"_id":"6abac452faf386667608cd8b","slug":"80-thousand-rupees-fine-on-four-buses-one-seized-orai-news-c-224-1-ori1005-150402-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार बसों पर 80 हजार रुपये जुर्माना, एक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार बसों पर 80 हजार रुपये जुर्माना, एक सीज
विज्ञापन
जालौन। नोएडा में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने लग्जरी बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जालौन नगर में पीटीओ आनंद कुमार कुरील के नेतृत्व में हुई जांच में नियमों की अनदेखी मिलने पर चार बसों पर कार्रवाई की गई। इनसे करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मानक विहीन एक बस को सीज कर दिया गया।
चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मानक पूरे नहीं करने वाली बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
पीटीओ ने बस संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। (संवाद)