{"_id":"69ac4d01bff88a8d8b056ec7","slug":"video-jalaun-brakes-failed-and-the-uncontrolled-roadways-bus-ran-over-a-pile-of-gravel-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस गिट्टी के ढेर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस गिट्टी के ढेर पर चढ़ी
शहर में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। चालक की सूझबूझ और बस खाली होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
उरई डिपो की बस स्टैंड से खाली होकर डिपो जा रही थी। इसी दौरान रामेश्वरम चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस को देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। बस पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर चढ़कर रुक गई। बस चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद उसने बस को सड़क किनारे मोड़ दिया जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना उरई डिपो को दे दी गई है। परिवहन विभाग के अधिकारी बस की तकनीकी जांच में जुटे हैं। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।