फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complaints of encroachment on public land and ponds

Jalaun News: सार्वजनिक भूमि और तालाबों पर कब्जे की शिकायतें

Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complaints of encroachment on public land and ponds
फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- कहीं छह माह से पानी के टैंकर भरोसे लोग, संपूर्ण समाधान दिवस में चार तहसीलों में 149 शिकायतें, महज 16 का ही मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में कुल 149 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सार्वजनिक भूमि, तालाब और चकरोड पर कब्जे से लेकर पेयजल आपूर्ति ठप होने, प्लाट पर कब्जे और बंदरों के आतंक की शिकायतें प्रमुख रहीं।
अधिकारियों ने मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जालौन तहसील में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 77 शिकायतें आईं, जिनमें एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

---------

चार साल से सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की शिकायत
गायर निवासी केशव भारती ने बताया कि गांव में सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। वह वर्ष 2022 से लगातार शिकायत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। केशव ने कहा कि चार साल से शिकायत कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तालाब पर कब्जे की शिकायत लेकर जून से पहुंच रहे प्रधान
हथना बुजुर्ग के प्रधान आशीष कुमार पांचाल ने गांव के तालाब के रकबे पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जून से लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन अब तक तालाब से कब्जा नहीं हट सका। आशीष ने कहा कि तालाब पर कब्जा होने से ग्रामीण उसके पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
---------------------
छह माह से पानी बंद, टैंकर से बुझ रही प्यास
मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी कमल अग्रवाल ने जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति करीब छह माह से ठप होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग टैंकर से पानी मंगाकर काम चला रहे हैं। कई बार जल संस्थान में शिकायत करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। कमल ने कहा कि छह महीने से पानी नहीं आ रहा है।
-------------

कोंच में नौकरी के नाम पर रुपये लेने के मामले में कार्रवाई
पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत पर कोंच तहसील क्षेत्र में कार्रवाई भी सामने आई। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी लगवाने के नाम पर धनराशि लेने की शिकायत में सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर 28 सितंबर को निलंबित किया गया। आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामशरण गुप्ता से दोबारा साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। ग्राम देवगांव के चकरोड गाटा संख्या 406 पर कब्जे से जुड़ी शिकायत में राजस्व निरीक्षक लायक सिंह का स्पष्टीकरण और अभिलेखों का परीक्षण किया गया।
-----------------------
कालपी में प्लाट और खेत पर कब्जे की शिकायतें
कालपी। एसडीएम विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं। इनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर बाजार निवासी देवकी महेश्वरी ने दबंगों पर प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मसगाया निवासी रामसंजीवन ने खेत पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। रायढ़ निवासी सोनी ने अपनी बहन पर पिता की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। वहीं दीपचंद सैनी ने नगर में बढ़ रही बंदरों की संख्या की शिकायत करते हुए उन्हें पकड़वाने की मांग की।
--------------------------

माधौगढ़ में 22 शिकायतें, पांच का निस्तारण
माधौगढ़। एडीएम राजीव राज की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
----------------
सदर तहसील में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण
उरई। सदर तहसील में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 28 शिकायतें आईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। राजेंद्र नगर निवासी ठाकुरदीन नाला चोक होने की शिकायत लेकर पहुंचे तो इंदिरा नगर निवासी कमलकांत ने बिजली के झूलते तार ठीक कराने की मांग की।

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो - 23 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed