फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mentally challenged man was stuck in an ambulance for half an hour due to district boundary confusion

Jalaun News: जनपद सीमा की उलझन में आधा घंटे एंबुलेंस में फंसा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति

Sun, 04 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A mentally challenged man was stuck in an ambulance for half an hour due to district boundary confusion
= हाईवे से लेकर सीएचसी पहुंचे एनएच कर्मी, अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार
विज्ञापन

= पुलिस ने भी दूसरे जिले का मामला बताकर साथ जाने से जताई असमर्थता

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। शुक्रवार देर शाम हाईवे पर बेसुध मिले अस्वस्थ व्यक्ति को लेकर एनएचएआई के एंबुलेंस कर्मी कालपी सीएचसी पहुंचे, लेकिन जनपद सीमा की उलझन में मरीज को भर्ती कराने को लेकर करीब आधे घंटे तक रस्साकशी चलती रही। अस्पताल कर्मियों ने मरीज के कानपुर देहात से लाए जाने की जानकारी होने पर उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस ने भी मामला दूसरे जनपद का होने की बात कहते हुए मरीज के साथ जाने में असमर्थता जताई।
जानकारी के अनुसार एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को सूचना मिली थी कि कानपुर देहात के चौरा क्षेत्र में एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में हाईवे पर पड़ा है। सूचना पर एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी आ गए। यहां कर्मियों ने मरीज के कानपुर देहात से लाए जाने की जानकारी दी तो आरोप है कि सीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों का कहना था कि कोतवाली पुलिस मरीज को भर्ती कराने के लिए कहेगी, तभी उसे भर्ती किया जाएगा। उनका तर्क था कि मरीज को आगे रेफर करने की स्थिति में पुलिस की मौजूदगी जरूरी होगी। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने कालपी कोतवाली पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि मामला दूसरे जनपद का होने के कारण पुलिस मरीज के साथ नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एनएचएआई एंबुलेंस कर्मियों ने अधिकारी इंगलेश शर्मा को फोन कर पूरी स्थिति बताई। अधिकारी के निर्देश पर मरीज को एंबुलेंस से उतारकर सीएचसी परिसर में छोड़ दिया गया और एंबुलेंस वहां से चली गई। व्यक्ति किसी दुर्घटना में घायल नहीं था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया।

करीब आधे घंटे तक मरीज को लेकर चली इस रस्साकशी ने आपात स्थिति में इलाज की व्यवस्था और जनपद सीमा को लेकर विभागों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार बरतिया का कहना है कि व्यक्ति को हाईवे की एंबुलेंस लेकर आई थी। पुलिस के न आने से इलाज देरी से हुआ था। बाद में उसका उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed