{"_id":"6a7debe06f054c4d290698e8","slug":"video-memorandum-submitted-to-sdm-in-ghazipur-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ व अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को किसान व देशहित के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, किसानों व मजदूरों की आत्महत्या रोकने के लिए ऋण माफी योजना लागू करने, किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण रोकने तथा उर्वरकों की कमी और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष शिवबालक यादव ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अरविंद यादव, अमरजीत लाल, संतोष, जब्बार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।