Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
Devotees rejoice on the occasion of Shri Krishna Janmotsav; *sohar* (traditional celebratory songs) and chants resound.
{"_id":"6ae4f11ceec7f5a0c9026747","slug":"video-devotees-rejoice-on-the-occasion-of-shri-krishna-janmotsav-sohar-traditional-celebratory-songs-and-chants-resound-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे सोहर और जयकारे;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे सोहर और जयकारे;video
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:03 AM IST
Link Copied
गाजीपुर में जमानिया के सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में चल रहे छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, मंडप परिक्रमा और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। यज्ञाचार्य कौशलेश जी के नेतृत्व में अरणी मंथन और महायज्ञ की वेदी में आहुतियां अर्पित की गईं। दिन का मुख्य आकर्षण रासलीला में प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य मंचन रहा। जैसे ही कान्हा के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा परिसर सोहर और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बाल लीलाओं के मनोहारी दृश्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास काशी से पधारे भोजपुरिया बाबा रामेश्वर मिश्रा ने अमृत वर्षा करते हुए महायज्ञ के महत्व को रेखांकित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।