फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The census has nothing to do with citizenship; enumerators should dispel misconceptions.

Ghazipur News: जनगणना का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं, भ्रांतियां दूर करें प्रगणक

Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The census has nothing to do with citizenship; enumerators should dispel misconceptions.
गाजीपुर। जनगणना को लेकर आम लोगों में किसी तरह की भ्रांति न रहे। यह नागरिकता से जुड़ी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की योजनाएं तैयार करने के लिए आंकड़े जुटाने का सामान्य प्रशासनिक कार्य है।
विज्ञापन

प्रगणक और सुपरवाइजर लोगों को इसकी सही जानकारी देकर जनगणना का कार्य त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज में चल रहे जनगणना-2027 के प्रशिक्षण के दौरान ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भारत सरकार की जनगणना-2027 के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। प्रशिक्षण का द्वितीय चरण का दूसरा बैच 29 से 31 अक्तूबर तक संचालित होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था, उपस्थिति और अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की योजना बनाने के लिए जरूरी आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया है। इसका नागरिकता से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में प्रगणक आमजन के बीच व्याप्त भ्रांतियों को दूर करें और लोगों को सही जानकारी दें, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी त्रुटि के निर्धारित समय में पूरा हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल पर तैयार भोजन की गुणवत्ता भी स्वयं चखकर परखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed