{"_id":"6acf3e2f4edc5d333c06849d","slug":"video-dispute-over-parcel-payment-delivery-boy-accused-of-smashing-mobile-phone-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पार्सल के भुगतान को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय का मोबाइल तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पार्सल के भुगतान को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय का मोबाइल तोड़ने का आरोप
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में सोमवार रात ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने पहुंचे युवक और ग्राहक के बीच पार्सल को लेकर विवाद हो गया। सामान टूटा बताकर भुगतान करने से इनकार करने का आरोप है। विरोध करने पर डिलीवरी बॉय का मोबाइल फोन सीढ़ियों पर फेंककर तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी पर युवक के परिजन और अन्य डिलीवरी बॉय भी पहुंच गए। इससे मौके पर भीड़ जुट गई और काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
मालवीय नगर पेमेश्वर गेट निवासी अभय गुप्ता (20) ब्लिंकिट में पार्ट टाइम डिलीवरी राइडर है। पीड़ित अभय के अनुसार 12 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह सुहाग नगर स्थित नारायण हॉस्पिटल निवासी डॉ. कनुप्रिया शर्मा के यहां करीब 24 आइटम का ग्लोसरी सामान लेकर पहुंचा था। पार्सल की कीमत 1494 रुपये थी। आरोप है कि सामान लेने के बाद चिकित्सक ने पार्सल टूटा बताते हुए भुगतान करने से इनकार कर दिया। अभय ने इसकी जानकारी ब्लिंकिट के कस्टमर केयर को दी। आरोप है कि चिकित्सक ने कस्टमर केयर से बात करने के लिए उसका मोबाइल फोन लिया। बातचीत के बाद जब अभय ने अपना फोन वापस मांगा तो उसे सीढ़ियों पर फेंक दिया गया, जिससे मोबाइल टूट गया। अभय का आरोप है कि बिना भुगतान किए सामान भी अपने पास रख लिया गया। विवाद की जानकारी मिलने पर अभय के परिजन और ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूचना डायल 112 पर दी गई। इलाका पुलिस ने पहुंच मामले की जानकारी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।