{"_id":"694d605ac70b5fe45c0d31f9","slug":"video-farrukhabad-intense-cold-and-cold-wave-increase-chill-fog-prevails-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, छाया कोहरा
एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहता है, वहीं दिनभर गलन से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे हीटर, ब्लोअर और गीजर जैसे इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
जनपद में लगभग 100 से अधिक इलेक्ट्रिकल उपकरणों की दुकानें हैं। दुकानदारों के अनुसार, एक सप्ताह में सर्दी बढ़ने के साथ बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। इस समय हीटर की तुलना में ब्लोअर की मांग ज्यादा है, क्योंकि ब्लोअर कम समय में कमरे को गर्म करता है और बिजली की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है।
बाजार में ब्लोअर 800 से 3500 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि आकर्षक डिजाइन वाले रूम हीटर 800 से 3000 रुपये के बीच मिल रहे हैं। वहीं, गीजर की कीमत 3000 से 10 हजार रुपये तक है और विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध हैं। उपभोक्ता अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदार शुभम और अरविंद दुबे ने बताया कि जैसे-जैसे गलन बढ़ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यदि मौसम का यही मिजाज बना रहा तो आने वाले दिनों में सर्दी से जुड़े इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बिक्री और बढ़ने की संभावना है। आवास विकास के रहने वाले दीपक सिंह ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही रूम हीटर की कीमत भी बढ़ी है। दो दिसंबर को उन्होंने दो हजार रुपये में हीटर खरीदा था। 24 दिसंबर उसी हीटर की कीमत 2400 रुपये बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।