फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   31.70 lakh fine imposed on nine printing factories for polluting Ganga

Farrukhabad News: गंगा को दूषित करने में नौ छपाई कारखानों पर 31.70 लाख का जुर्माना

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
31.70 lakh fine imposed on nine printing factories for polluting Ganga
फर्रुखाबाद। गंगाजल को दूषित करने के मामले में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने नौ छपाई कारखानों को दोषी पाया है। क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी कारखानों पर 31.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
गंगा में गिर रहे नाले के मुहाने पर लाखों मछलियां मरने का मामला अमर उजाला ने 19 अक्तूबर 2024 को प्रमुखता से अभियान के तौर पर प्रकाशित किया था। इसके बाद जागे अफसरों के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के अफसरों ने 24 अक्तूबर को टीम बनाकर सभी छपाई कारखानों की जांच की थी।
जांच में कई कारखानों में रंगीन पानी को शुद्ध करने के लिए लगा ईटीपी बंद पाया गया और कई में ईटीपी संचालित नहीं मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कानपुर इकाई के अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया। टीम ने कारखानों से लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट के साथ आख्या मुख्य पर्यावरण अधिकारी लखनऊ को भेजी थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर क्षेत्रीय अधिकारी को संबंधित छपाई कारखाना मालिकों को कारण बताओ नोटिस देने, जुर्माना डालने के निर्देश दिए थे।

क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने मेसर्स एसएन इंटरनेशनल ठंडी सड़क, मेसर्स पी. लाल एक्सपर्ट अंगूरीबाग, मेसर्स पांडेय डाइंग एंड प्रिंटिंग वर्क्स अंगूरीबाग, मेसर्स इंडिया प्रिंटर्स खानपुर, मेसर्स विजय प्रिंटर्स साहबगंज हरचंदराय पर 2.10-2.10 लाख रुपये, मेसर्स नवमित कुमार साध भगुआ नगला, मेसर्स सर्वसाध फैशन भगुआ नगला, मेसर्स सिल्क पैराडाइस अमेठी जदीद और मेसर्स आस्था इंटरप्राइजेज खानपुर पर 5.30-5.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
------------
- ईटीपी न चलाने और न लगे होने के दोषी नौ छपाई कारखाना मालिकों पर जुर्माना लगाया गया है। इन्होंने समय से जुर्माना अदा नहीं किया, तो कारखाना बंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा दो अन्य कारखाना संचालकों को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। - फरेश कुमार, सहायक अभियंता (पर्यावरण), कानपुर
--------
दो कारखानों को कारण बताओ नोटिस
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ठंडी सड़क स्थित मेसर्स सोबोध साध औद्योगिक क्षेत्र ठंडी सड़क और मेसर्स सविता फैशन खानपुर को कारण बताओ नोटिस देने की संस्तुति प्रदेश मुख्यालय की है। इन्हें जवाब न देने पर बंद करने को कहा है। प्रदूषण विभाग की सख्ती के बाद छपाई कारखाना संचालकों में दहशत है।
-----------------
प्रदूषण विभाग की टीम का 12 छपाई कारखानों में छापा, बंद मिले

फर्रुखाबाद। प्रयागराज में महाकुंभ और मेला रामनगरिया में 13 जनवरी को होने वाले प्रथम स्नान पर्व को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छपाई कारखानों में छापा मारा। टीम को एक भी कारखाना चलता नहीं मिला। उप्र पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने महाकुंभ में होने वाले सभी मुख्य पर्व से पांच दिनों पहले छपाई कारखानों और नालों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसी के अनुपालन में कानपुर इकाई के सहायक पर्यावरण अभियंता फरेश कुमार की अगुवाई में टीम पहुंची। टीम ने अंगूरीबाग, खानपुर, चांदपुर, ठंडी सड़क औद्योगिक क्षेत्र, सधवाड़ा आदि क्षेत्रों में करीब 12 कपड़ा छपाई कारखानों में अचानक छापा मारा। कुछ कारखानों में बाहर से ताले लगे मिले, टीम ने उन्हें खुलवाकर देखा। टीम ने दावा किया कि किसी भी कारखाने में काम होता नहीं मिला। बंदी 11 तक चलेगी। इसके बाद मुख्य स्नान पर्व 13 जनवरी को भी कारखाने बंद रहेंगे। सहायक पर्यावरण अभियंता फरेश कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर कारखानों में काम नहीं होने देंगे। (संवाद)

-----------
मौसम खराब होने से कारखानों में काम बंद
कपड़ा छपाई का काम धूप खिलने पर ही होता है। करीब 10 दिन से आसमान में बादल घिरे रहने से चंद बड़े कारखानों, जिनमें हीटर लगे हैं, उन्हीं में छपाई का काम हो पा रहा है। अधिकांश कारखाने बंद हैं। हालांकि धूप खिलने पर टीमों को चौकस रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: देर शाम पटाखा फैक्टरी के पास फिर एक ब्लास्ट, हिल गईं दीवारों, गिरी पानी की टंकी

31 Aug 2025

नोएडा स्टेडियम में भूमि पूजन के साथ भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू

31 Aug 2025

दिल्ली में रामलीला मंचन की तैयारी जोर-शोर से शुरू

31 Aug 2025

टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 में 60 से अधिक देशों के युवा ले रहे हिस्सा

31 Aug 2025

फरीदाबाद: मेयर प्रवीण जोशी ने कांग्रेस पर बोला हमला

31 Aug 2025
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर लाबरनम स्कूल में बच्चे अभ्यास कर रहे

31 Aug 2025

स्व. मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की घोषणा, अयोध्या में पांच शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित

31 Aug 2025
विज्ञापन

अयोध्या: रामनगरी में स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी नई दिशा, अब शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

31 Aug 2025

लखनऊ: मराठी समाज की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में पहुंची अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

31 Aug 2025

Kota News: अतिवृष्टि और बाढ़ का डबल अटैक, हाड़ौती में चौपट हुई फसलें, बर्बादी के दर्द में किसान

31 Aug 2025

पीएम को गाली देने के प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की

31 Aug 2025

Hanumangarh News: भारी बारिश से हाल-बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में पानी घुसा; फसलें प्रभावित

31 Aug 2025

Shajapur News: सांकेतिक अर्थी बनाकर जताई नाराजगी, जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने हाईवे को कर दिया जाम

31 Aug 2025

दास्तानगोई में झलका बंटवारे का दर्द, यूनाइटेड सभागार में गूंजे तकसीमे हिंद के किस्से

31 Aug 2025

सोनीपत: आप नेता ने विकास का प्रतीकात्मक किरदार बनकर किया प्रदर्शन

31 Aug 2025

झज्जर: भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं पुणे की कलाकार सबेरी मिश्रा

31 Aug 2025

लखनऊ: शहर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान, बताया यहां का कौन सा खाना है पसंद

31 Aug 2025

सोनीपत: समालखा में वारदात करने जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

31 Aug 2025

सोनीपत: सीवर लाइन लीक होने के कारण डेयरी की दीवार गिरी, 20 फीट तक सड़क खोखली

31 Aug 2025

सोनीपत: कम होने लगा यमुना का जलस्तर, अभी भी खतरा बरकरार

31 Aug 2025

झज्जर: राधा स्वामी कॉलोनी बनी तालाब, सड़क के लेवल तक पहुंचा पानी

चरखी दादरी: दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा पहला ज्ञान गंगा केंद्र: सांसद कार्तिकेय शर्मा

31 Aug 2025

Meerut: राधाष्टमी पर सदर के धनेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

31 Aug 2025

बाराबंकी: महिला थाने में परिवार शिविर का आयोजन, दो युवकों ने लिया शराब छोड़ने का संकल्प

31 Aug 2025

रामगंगा विहार में इस्कॉन समिति ने किया राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन

31 Aug 2025

बलरामपुर: ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग फ्रॉड से 146 करोड़ का फर्जीवाड़ा, दो शातिर गिरफ्तार

31 Aug 2025

रजिस्ट्री कार्यालयों में हुए 250 बैनामे, खजाने में 3.10 करोड़ रुपये हुए जमा

31 Aug 2025

जमियत-ए-उलमा हिंद नवनियुक्त अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

31 Aug 2025

भांतू समाज ने बालाजी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी दिवस

31 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed