{"_id":"677aa05f2a8f256dd50cce97","slug":"video-jaiveer-singh-said-akhilesh-should-not-do-politics-on-kumbh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पर्यटन मंत्री जयवीर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- कुंभ को लेकर राजनीति न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पर्यटन मंत्री जयवीर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- कुंभ को लेकर राजनीति न करें
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति आगे पीछे कर लें, लेकिन कुंभ को लेकर राजनीति करने से उन्हें बचना चाहिए। यह बात शनिवार को प्रदर्शनी पंडाल में हुए चक्रव्यूह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कही।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से हमले होते आ रहे हैं। मुगल काल में अंग्रेजों के जमाने में सनातन को समाप्त करने के प्रयास किए गए। हमारा सनातन मजबूत था, मजबूत है और मजबूत रहेगा। इसको कोई नष्ट नहीं कर सकता है। 13 तारीख को कुंभ शुरू होने को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कुंभ में सभी लोग प्रतिभाग करेंगे। कुंभ में स्नान को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान ‘इतनी ठंड में स्नान कौन करेगा’ पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हो सकता है उनका श्रद्धा भाव न हो, वह न जाएं, लेकिन हमें लगता है इस बार महाकुंभ में 50 से 60 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।