{"_id":"6841654c1fcbc1472403698f","slug":"video-thieves-raid-in-aliganj-of-etah-nothing-much-could-be-found-four-thousand-rupees-were-stolen-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरों ने जिस दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, उसमें मिले महज चार हजार रुपये और कुछ चिल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरों ने जिस दो मंजिला मकान के तोड़े ताले, उसमें मिले महज चार हजार रुपये और कुछ चिल्लर
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में जहां एक तरफ चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं थाना पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है करीब 2 दिन पूर्व क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी जेबरात लेकर फरार हो गए जिसका पुलिस पता नहीं लगा पाई ऐसी ही एक बारदात को आज फिर चोरों ने अंजाम दिया लेकिन चोरों को कुछ भी हाथ ना लग सका। जब चोरों को हाथ कुछ ना लगा तो हताश होकर फरार हो गए।
थाना अलीगंज के नगला पड़ाव स्थित डीएवी के सामने प्रेम सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह राठौर के घर में धावा बोला। दो मंजिल घर में चढ़कर छत का जाला काटकर चोर मकान के अंदर घुसे। चोरों ने काफी खोजबीन की लेकिन चोरों के हाथ कुछ ना लग सका। चोर हताश होकर कमरे में बैठकर सिगरेट पीते रहे आउट हाथ लगे 4 हजार रूपये व चिल्लर लेकर लाइटर और सिगरेट छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जब सुबह किराए पर रह रहे केपी सिंह मकान में पहुंचे तो मकान में उथल-पुथल दे अचंभित रह गए तत्काल मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।